पिता हैं वे मेरे
पर दोस्त से लगते हैं।
हर पल मेरे साथ साए से बने रहते हैं।
दर्द में, खुशी में या किसी डर में
मैं सदा उनकी उंगली थामे रहता हूं।
पिता हैं वे मेरे
पर प्यार जैसे लगते हैं।
जब कभी लगाते हैं गले से
लगता है मैं मैं ना रहा।
गले मिलकर भूल जाता हूं सारा जहां।
पिता हैं वे मेरे
लगते हैं गुरू जैसे।
जब-तब डांट देते हैं मुझे
लगता है सीख रहा हूं दुनिया की गणित
बताते हैं क्या भला है क्या बुरा।
पिता हैं वे मेरे
लगते हैं पुत्र से मेरे।
जब कभी जरूरत होती है
मैं ही देता हूं उन्हें सहारा।
सुनता भी हूं उनकी बात पूरी।
पिता हैं वे मेरे
लगता है हर रिश्ते से परे
बस वे पिता हैं मेरे।
- आशीष जैन
10 June 2008
पिता हैं वे मेरे
31 May 2008
मन भर कर हंस लो
अरे, भई सिंपल है, जब किसी ऑटो में कोई टकली लड़की बैठे, तो इसे ऑटोमेटिकली कहवे हैं।
यार एक बात ये नोटबुक क्या बला होती है?
वेरी सिंपल है रे यार, जब कदै कोई आदमी नै नोटां की भूख बढ़ जावै तो इनै नोटबुक कहवै छै।
यार एक बात बता, ये आदमी अगर चांद से छलांग लगाएगा, तो कहां गिरेगा?
अबे सोच ना.... यार मुझे लगता है कि वो आदमी धरती पर गिरेगा।
तू बावड़ो ही छै कांई....
अबे चांद से छलांग लगाएगा, तो चांद पर ही गिरेगा।
यार मेरी पत्नी से आज मेरी कहासुनी हो गई।
अरे, वो कैसे?
यार, क्या करूं?
वो कहती रही, मैं सुनता रहा। वो कहती रही, मैं सुनता रहा।
कविता
पाना है क्या खोना है क्या।
क्या मुझको पता।
मन में थी एक आस, वो पूरी हुई।
फिर उठी है एक प्यास, करनी है फिऱ पूरी आस।
मन का विश्वास सदा रहे साथ, खुदा रहे सदा मेरे पास।
दिल का बात सुन रह कोई, मन का दर्द ना जाने कोय।
मन की बात को सुन ले, ऐसा कोई मिल जाए।।
29 May 2008
चल चला चल
राह के साथी के, दर्द में फंसता चल।।
मंजिलें मिलेंगी तुझे, ना घबरा।
तूफानों में फंस, मझधारों से निकलता चल।।
खूब हंस, नाच ले, झूम ले।
दिल तोड़ दे कोई, तो सिसकता चल।।
दूर है किनारा, सेहरा में फंस गया।
लेकर दिल के अरमां, मचलता चल।।
मिले खुशियां, तरक्की, शोहरत।
राह भर फिर तू चहकता चल।।
इंसां है तू भी, दर्द होता है।
जाम बनके, तू भी होठों से छलकता चल।।
- आशीष जैन
28 May 2008
कविता
इक खता है।
हर समय, हर पल
गलती के निशां छोड़ जाता है।
बीता हुआ हर पल क्यों रूलाता है?
पल कभी पल-पल करके
तो कभी सदी बनके गुजरता है।
पल को पाने की जुर्रत क्यों करता हूं मैं
पल को पाने के लिए पल-पल गंवाता हूं मैं।
14 April 2008
मैं और मेरा खुदा
या विसाले खुदा मुझे इतना कमाल दे।
दुनिया मिसाल दे, तो हमारी मिसाल दे।।
या खुदा मैंने हर काम मन से करने की कसम ठानी है। मुझे पूरा यकीन है कि तुम मेरा पूरा साथ दोगे। मेरा यह यकीन ही मेरा सहारा, मेरा हुनर, मेरी ताकत बनेगा। मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस मन की ताकत चाहिए। जिस दिन मुझे मेरे मन की ताकत मिल जाएगी। उस दिन मैं निखर जाऊंगा। संवर जाऊंगा। आमीन।
...आगे पढ़ें!04 November 2007
मेहनत रंग लाएगी
प्यार बांटो
31 October 2007
समय बदल रहा है भाई
30 October 2007
मंजिल ना दे चिराग दे
28 October 2007
मैं सफल हूँ क्यूंकि मैं असफल रहा हूँ
दोस्तों दुनिया में हर काम करो और खूब असफलता अर्जित करो। ताकि हर असफलता से कुछ सिख सको। जितनी आप असफलता अर्जित करोगे उतने आपको सबक मिलेंगे। हर रोज कुछ नया करो और गलती हो जाये तो उससे सीखो। यही जिन्दगी है।
...आगे पढ़ें!26 October 2007
हम भले तो जग भला
दोस्तों दुनिया में जो कुछ है अच्छा है। बस एक निगाह चाहिए। अगर हम ईमानदार हैं तो कोई हमे सफल होने से नहीं रोक सकता। काम करें और ऊपर वाले पर छोड़ दे तो फल अपने पास जरूर आएगा। यह मेरी परखी हुई बात है कि मेने बस काम किया और मेरी मदद ऊपर वाले ने की। कभी कभी लगा कि अब क्या होगा? पर ऊपर वाला मदद करने आ गया। मेरे हर काम में ऊपर वाले का ही हाथ है।
...आगे पढ़ें!काम काम और सिर्फ काम
दोस्तों अगर जिंदगी में काम नहीं है तो जीना बेकार सा लगता है। काम हम तभी सकते है जब हम दिल से उसे करना चाहते हैं। अगर बिना लोभ, लालच और स्वार्थ के हम काम, काम और सिर्फ काम करें तो ऊपर वाला (प्रकृति) भी हमारी मदद करता है। दोस्तों में सिर्फ काम किया है ओर कुछ नहीं। जो भी मुझे मिल बिना लाभ हानि सोचे किया है। दोस्तों अगर दिल से काम कर तो फल जरूर मिलेगा।
...आगे पढ़ें!08 September 2007
कुछ नया कर
मैं कुछ नया करना चाहता हूँ। मैंने कभी नहीं सोचा कि जीवन में कुछ नया कर भी सकता हूँ । पर अब सबको देखकर लगता हैं कि मैं कुछ कर सकता हूँ . कुछ ऐसा कि मैं कुछ सीख सकूं।
...आगे पढ़ें!







